पीपलदा: पीपल्दा क्षेत्र के इटावा खातोली में खाद के कट्टों के साथ अटैचमेंट नहीं देने को लेकर विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र
Pipalda, Kota | Oct 8, 2024 पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के इटावा खातोली में खाद के कट्टो के साथ डीलरों द्वारा अटैचमेंट देने पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक चेतन पटेल ने आज दोपहर 1 बजे कलेक्टर को पत्र लिखा है ।जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक पटेल ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र के किसानों की कमर बरसात से फसलों में नुकसान के कारण टूटी हुई है ।