हसनपुर: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, हसनपुर में लाइव प्रसारण के बीच हजारों लोग जुटे
अमरोहा जनपद से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ कर दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर अमरोहा के मंगरोला में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, डीएम नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनप्रतिनिधियों ने लाइव प्रसारण देखा।