भदेसर: जिला कलेक्टर डॉ. मंजू बस में पहुंचीं, सुखवाड़ा की रात्रि चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर समाधान का प्रयास किया
गुरुवार रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर पंचायत समिति क्षेत्र की सुखवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। डीजल और पेट्रोल बचाने की मुहिम के तहत कलेक्टर अधिकारियों के साथ बस से चौपाल में पहुंचीं। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े परिवादों को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान