गुना नगर: बिजली कटौती पर गुना के भाजपा विधायक ने अपनी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लोगों के साथ बिजली कंपनी में दिया ज्ञापन
गुना और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती को लेकर 30 मई दोपहर को गुना विधानसभा से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने नागरिकों के साथ बिजली कंपनी के जिला कार्यालय में बिजली कटौती का विरोध कर नाराजगी जताई और ज्ञापन दिया। कहा, बिजली कटौती से जनता किसान दोनों परेशान है सुधार और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। बिजली अधिकारियों ने जल्द समाधान की बात कही है।