परिहार: श्रीरामपुर के पास बंदूक के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से की गई लूट, अज्ञात पर केस हुआ दर्ज
श्रीरामपुर के पास बंदूक के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट, अज्ञात पर केस दर्ज। इस मामले में सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के रसूलपुर गांव निवासी फाइनेंस कंपनी के कर्मी प्रियरंजन कुमार ठाकुर के बयान पर दर्ज केस में तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अपाचे सवार तीन बन्दूक धारी अपराधीयों ने 166,300 रु व मोबाइल लूट लिए।