परिहार: सुतिहारा चौक पर शराब के नशे में राहगीरों से बदसलूकी कर रहे शराबी को किया गिरफ्तार
सुतिहारा चौक पर शराब के नशे में राहगीरों से बदसलूकी करे शराबी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार शराबी की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव निवासी मनीष ठाकुर के रूप में हुआ है। इस मामले में स0अ0नि दीनदयाल उपाध्याय के बयान पर केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में राहगीरों से बदसलूकी कर रहा है।