परिहार: बराही गांव में खेत मे काम कर रहे लोगों पर हथियार से हमला, केस दर्ज
बराही गांव में खेत मे काम कर रहे लोगों पर हथियार से हमला, केस दर्ज। इस मामले में संतोष कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें मधु देवी, पूनम देवी, संतोष कुमार, किशन कुमार, संतलाल साह व रीना देवी को आरोपित किया है। जिसमे बताया है कि खेत में काम कर रहे थे। जिस दौरान उक्त लोग हथियार से लैस होकर आए और मारपीट कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया।