परिहार: परिहार चौक पर बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक चूड़ी की दुकान में लगी आग
परिहार चौक पर बिजली की शार्ट सर्किट से एक चूड़ी की दुकान में आग लग गई। इस घटना में चूड़ी, लहठी के अतिरिक्त बिजली का सामान एवं फर्नीचर समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। बाद में सूचना पर परिहार थाना से पहुंची अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मामले को लेकर दुकान मालिक तौसीफ अंसारी ने अग्निशमन पदाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई।