परिहार: भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी ने 240 बोतल शराब के साथ तस्कर को पकड़ा, बाइक जब्त
भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी ने 240 बोतल शराब के साथ तस्कर को पकड़ा, बाइक जब्त। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल मोहतरी के जलेश्वर थाना अंतर्गत इन्टरवाकट्टी के रंजीत कुमार मण्डल के रूप में हुई है। एसएसबी के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जब्त शराब, मोटरसाइकिल व गिरफ्तार तस्कर को बेला पुलिस के हवाले कर दिया है।