बक्सर: बक्सर नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पूर्व पार्षद राकेश सिंह सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
Buxar, Buxar | May 22, 2026 बक्सर नगर परिषद की कार्यशैली पर फिर सवाल उठे हैं। पूर्व वार्ड पार्षद राकेश सिंह ने अव्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसकी जानकारी नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद राकेश सिंह ने शुक्रवार को 3:00 बजे संध्या में दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 माह से निजी कंपनी फाइबर लाइन के नाम पर शहरभर में गड्ढे खोदकर छोड़ चुकी है।