नगर कस्बे के खेड़ली रोड़ मौजूद गृह राज्य मंत्री कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल के मुख्यातिथि ओर सीकरी मंडल अध्यक्ष मानसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन पर सीकरी में रक्तदान करने का निर्णय लिया गया।मोकेनर सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।