कांके: कांके में लेक एवेन्यू रेसिडेंसी एसोसिएशन ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए शेड का निर्माण कराया
Kanke, Ranchi | Apr 12, 2026 कांके में लेक एवेन्यू रेसिडेंसी एसोसिएशन द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए शेड का निर्माण कराया गया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए शेड का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे।