गुमला: रामनवमी जुलूस से लौटे युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर धारदार हथियार से किया वार, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Mar 28, 2026 रामनवमी जुलूस में शामिल होकर घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हार ढलान निवासी मोहित प्रजापति पिता सूरज प्रजापति शुक्रवार को रामनवमी जुलूस में शामिल हुआ था।