कटनी नगर: आशा उषा कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा
जिलेभर की आशा उषा कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच उनकी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया इस दौरान आशा उषा कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मांग की और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बड़ी संख्या में आशा उषा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थी।