बरेली: अब कलेक्ट्रेट में मिलेगा फ्री हेल्थ चेकअप! डीएम अविनाश सिंह ने शुरू किया हेल्थ एटीएम
बरेली में अब कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को अपनी सेहत की जांच के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्थ एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस हेल्थ एटीएम पर आम लोग ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट, शरीर का तापमान, वजन और बीएमआई जैसी जरूरी जांच आसानी से करा सकेंगे। इसके अलावा रोज़ सुबह