पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दो अवैध कच्ची शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने रविवार को कार्यवाही करते हुए मूकबीर की सूचना पर दो अवैध शराब बेचने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान सहदेव राजभर और महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।