बिलग्राम: जरेरा गांव के पास पेड़ से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान, चार लोग हुए घायल
Bilgram, Hardoi | Jun 14, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज रोड पर जरेरा गांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार वेन्यू कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि एयरबैग खुल जाने से सभी की जान बच गई।