हमीरगढ़: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फंदे से लटककर दी जान, साडू के घर रुके थे दोनों, सुबह कमरे में मिले शव, इलाके में सनसनी
हमीरगढ़। थाना क्षेत्र के बरडोद गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरगढ़ उप जिला चिकित्सालय मोर्चारी