सतबरवा: भुसड़िया टर्निंग के पास स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमू–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर भुसड़िया टर्निंग के पास सोमवार सुबह क़रीब 9:00 बजे स्कॉर्पियो और डार्क पार्सल 407 ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो सड़क से नीचे खाई में पलट गई।