जमुई सदर अस्पताल में 8 साल से ‘अतिरिक्त प्रभार’ का राज!
चार सिविल सर्जन बदले, दो डीपीएम बदले, लेकिन नहीं बदली व्यवस्था!
जमुई सदर अस्पताल में नियमित हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति के बजाय पिछले करीब 8 वर्षों से ब्लॉक हेल्थ मैनेजर को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का मामला सामने आया है। लंबे समय से चली आ रही इस व्यवस्था ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह भी है कि जब ब्लॉक हेल्थ मैनेजर और जिला अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर के पद अलग-अलग हैं, तो आखिर इतने लंबे समय तक अतिरिक्त प्रभार क्यों जारी रहा?
इस दौरान जिले में चार सिविल सर्जन और दो डीपीएम बदल गए, लेकिन सदर अस्पताल की यह व्यवस्था नहीं बदली।
मामला अब डीएम नवीन के संज्ञान में पहुंच चुका है। डीएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
#Jamui #JamuiNews #JamuiSadarHospital #BiharNews #HealthDepartment #JamuiHealthDepartment #SadarHospital #HospitalManager #HealthNews #BreakingNews #LatestNews #BiharNewsToday #DepartmentalNegligence #AdministrativeLapse #Investigation #DMJamui #VivekKiReport #ParivartanBiharNews #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #जमुई #जमुईन्यूज़ #स्वास्थ्यविभाग #सदरअस्पताल #विभागीयलापरवाही #जांच
Jamui, Jamui | Jul 30, 2026