पूरनपुर: ब्लॉग सभागार में 78 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पूरनपुर देहात के कई वार्ड अब भी खाली
पूरनपुर 129 विधानसभा क्षेत्र की आंगनवाड़ी सहायिकाओं की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को ब्लॉक सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने 78 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि यह नियुक्ति रोजगार के साथ-साथ समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।