मुगलसराय: मुगलसराय में गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मचा हड़कंप
मुगलसराय के कन्हैया टाकीज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक गुमटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग व फायरब्रिगेड आग बुझाने में मौके पर जुट गए। शुक्रवार दोपहर 02 बजे पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।