जलालाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार दोपहर भगवान परशुराम जन्मस्थली पहुंचे, जहां उन्होंने सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।