अशोक नगर: अशोकनगर में छत से गिरकर युवक की मौत
दो दिन पहले शराब पीते समय हुआ था हादसा
अशोकनगर शहर की बोहरे कॉलोनी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 37 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र रामस्वरूप नामदेव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले हुई थी। दिनेश अपने घर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। घर की छत पर बाउंड्री नहीं होने के कारण वह अचानक आंगन में गिर गया।