गोरखपुर: दुकान के बाहर लगी सुरक्षा ग्रिल चुराने वाले तीन आरोपी पुलिस के शिकंजे में, कैंट पुलिस ने 60 किलो ग्रिल बरामद की
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को बड़ी सफलता म