चम्बा: चरस के साथ सलूणी के दो युवक दबोचे।
सलूणी,3 अक्तूबर : एस.आई.यू चम्बा की टीम और पुलिस थाना की टीम ने संयुक्त अभियान में वन विभाग की चेक पोस्ट सलूणी से कुछ दूरी पर दो युवकों को चरस की खेप के साथ पकड़ने में कामियाबी हासिल की है। एस. आई.यू चम्बा की टीम और पुलिस थाना किहार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सलूणी चम्बा सड़क पर नाकाबंदी की थी को इस बीच दो युवक पैदल जा रहे थे और पुलिस टीम को देख कर घबरा गए और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने उनकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें चंद ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े युवकों से शक के आधार पर तलाशी ली और उनके पास 4.22 ग्राम चारस बरामद की। पुलिस ने पकड़े युवकों को शिनाख्त राजू पुत्र निधिया राम गांव करेरी डाकघर डियूर तहसील सलूणी जिला चम्बा और संजू पुत्र परस राम गांव डभियूंडा डाकघर एवं तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में कर पुलिस थाना किहार में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की इस कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मच गया है ।
पुलिस ने दोनों युवकों के खालो मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। साथ दोनों युवकों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजय कुमार सकलानी एस पी.चम्बा
Chamba, Chamba | Oct 3, 2026