फिरोज़ाबाद: दबरई अपने कार्यालय पर अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने की वार्ता, कहा - 9 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जनपद न्यायालय प्रांगण पर अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार दोपहर अपने कार्यालय में एक प्रेस रखी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुये बताया कि नौ मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय प्रांगण पर आयोजित किया जायेगा। बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा है।