लखीसराय: प्रशासन के निर्देश की अनदेखी कर यज्ञ स्थल जा रहे श्रद्धालु, हुआ हादसा
किऊल नदी के जलस्तर में वृद्धि की वजह से प्रशासन द्वारा लखीसराय के सूर्य नारायण घाट के समीप किऊल नदी क्षेत्र में आयोजित श्री 1008 लक्ष्मी महायज्ञ पर रोक लगा दिया गया है.बावजूद इसके श्रद्धालु निर्देश की अवहेलना कर यज्ञ स्थल पर पहुंचते रहे. शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे भी काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल जाते नजर आए. यहां एक बालक की नदी में लापता बताया गया है.