शाहपुरा: शहर में 28 मई को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का पर्व, धार्मिक उत्साह व अकीदत के साथ होगी बकरीद की नमाज: शहरकाजी ने दी जानकारी
शाहपुरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस वर्ष 28 मई को पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी शाहपुरा के शहर काजी सैयद शराफत अली ने सोमवार दोपहर 1 बजे करीब एक वीडियो संदेश जारी कर दी।शाहपुरा के ईदगाह में 28 मई की सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के उपरांत लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे।