हमीरपुर: सुरौली मौजे में हार्वेस्टिंग के दौरान फसल में लगी आग ,दस बीघे की फसल खाक
सुरौली बुजुर्ग के मजरा करही डेरा निवासी श्यामबाबू निषाद ने बताया कि उसने पचखुरा बुजुर्ग निवासी जगदेव सिंह का खेत बटाई में ले रखा है। सोमवार को जब हार्वेस्टर से गेहूं की फसल कटवा रहा था। तभी शाम करीब 3.30 बजे अचानक फसल में आग लग गई। जिससे दस बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को शांत कराया।