खनियाधाना: पिपरा में अवैध शराब-गांजा बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा, सैकड़ों महिलाएं पहुंची थाने
खनियांधाना।* ग्राम पंचायत पिपरा में अवैध शराब और गांजा बिक्री के विरोध में आज शुक्रवार शाम 4 बजे सैकड़ों महिलाओं ने बामौरकलां थाने का घेराव किया।ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रतिबाई आदिवासी के नेतृत्व में महिलाएं, पंचगण और ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए थाने पहुंची और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि गांव में लंबे समय से कथित रूप से अवै