48 दिन बाद जेल से बाहर आए नरेश मीणा!
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद टोंक जेल से रिहा हुए भगत सिंह सेना सुप्रीमो एवं किसान नेता नरेश मीणा।
जेल से बाहर आते ही समर्थकों की भीड़ ने किया स्वागत, नरेश मीणा ने शांतिपूर्ण तरीके से समर्थकों से की मुलाकात।
मीडिया से बोले—“जनता के लिए सड़कों पर संघर्ष करना विरोधियों को रास नहीं आ रहा, लेकिन जनता की सेवा के लिए हाईकोर्ट की शर्तों की पालना करते हुए संघर्ष जारी रखूंगा।”