कोंडागांव: कोंडागांव जिले में डायल-112 आपातकालीन सेवा शुरू, अब एक कॉल पर मिलेगी त्वरित मदद
कोंडागांव जिले में आज से डायल-112 आपातकालीन सेवा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। अब किसी भी नागरिक को पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन या अन्य आपात सहायता के लिए सिर्फ 112 नंबर डायल करना होगा। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी और कॉल मिलते ही जीपीएस आधारित प्रणाली से संबंधित विभाग को तुरंत सूचना भेजी जाएगी, जिससे त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी। आज रविवार शाम 5 बजे जारी वि