वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की बैठक गोंड़ी पब्लिक ट्रस्ट भवन में शनिवार को जिला शाखा अध्यक्ष बीके राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हरीराम कछवाहा, एमआर धुर्वे, डीआर रघुवंशी एवं पूरन सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 4 बजे एजेंडा अनुसार सबसे पहले प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए मंडला जिले के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।