फतेहाबाद: बीर बाल दिवस पर फतेहाबाद में महिला मंडल ने साहेबजादों को दी श्रद्धांजलि, महिलाओं ने सुनाई वीरगाथा
Fatehabad, Agra | Dec 27, 2025 वीर बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित महादेव मंदिर पर महिला मंडल ने चार साहिबजादो को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान महिलाओं ने उनकी वीर गाथा सुनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू संजय अनवारिया ने किया। इस दौरान गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के चित्र पर पुष्प अर्पित भी किए गए।