फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 8वें माइलस्टोन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर अज्ञात वाहन से टकराया
Fatehabad, Agra | Dec 27, 2025 लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर किलोमीटर 8+00 के पास एक ट्रेलर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।यूपीडा की टीम ने ट्रेलर को रास्ते से हटाया।