बांसवाड़ा: शहर के महालक्ष्मी चौक स्थित ओसवालवाड़ा में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर की मारपीट व लूटपाट, 4 जने घायल
शहर के महालक्ष्मी चौक स्थित ओसवालवाड़ा क्षेत्र में रविवार रात 10 बजे पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। घटना में बुजुर्ग महिला सहित 4 लोगों के साथ मारपीट की गई और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। दबंगों ने असामाजिक तत्वों को भेजकर घर में लूटपाट की और कीमती सामान भी उठा ले गए। इस हमले में करीब 4 लोग घायल हो गए, उपचार के लिए एमजीएच लाया गया।