सिरौली गौसपुर: झांसी में कार डिवाइडर से टकराई, टिकैतनगर के एक युवक की मौत, पांच लोग घायल, महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे
झांसी में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।टिकैतनगर के पांडे पुरवा निवासी अंशुमान सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर बहादुर सिंह उम्र करीब 28 वर्ष की मौत हो गई। उनके पांच अन्य साथी चेतन वैश्य सौरभ त्रिपाठी आकाश सिंह अभिषेक सिंह और विवेक वर्मा घायल हो गए। उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे थे। डिवाइडर से कार टकराने से या घटना हो गई।