बाढ़: बाढ़ थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Barh, Patna | May 25, 2026 बाढ़ थाना की पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी एक व्यक्ति को बाढ़ जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने लगभग 5 बजे बताया कि 24 मई रविवार को पुलिस द्वारा मासूमगंज इलाके से संदिग्ध अवस्था में एक युवक के शव को बरामद किया गया था। परिजनों ने इस बाबत हत्या की आशंका जताई थी। इसके जांच के लिए एफएसएल की टीम पटना से बुलाई गई थी।