सहारनपुर: पत्रकार पर हमला, घर पर गाड़ियों में तोड़फोड़, घटना का वीडियो वायरल, एक नामजद समेत 5 पर FIR, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के रहमानी चौक में एक पत्रकार पर हमला हुआ है। आरोपियों ने उसका पीछा कर घर पर भी हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। यह घटना एक एक अक्टूबर की रात की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार कोतवाली देहात पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।