धोरैया: धोरैया के पैर पैक्स में चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न
आगामी 20 अप्रैल को प्रखंड के एकमात्र पंचायत पैर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार की शाम करीब 4 बजे नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई. नामांकन तिथि के अंतिम दिन एक अध्यक्ष पद जबकि नौ सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया.नामांकन क़े अंतिम दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.