तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही,बिहार के कई जिले अलर्ट पर
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई. इसमें संबंधित जिलों के अधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों और निचले इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के हालात को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने और करीब 3 मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना है,इसे देखते हुए पश्चिमी चंपारण,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
#viralreels #Bakhtiyarpur #viralsreels #viralreelschallenge #facebookviral #NewsUpdate #biharireels #trendingreelsvideo