छतरपुर: नौगांव में पिता ने दो मासूम बच्चों को जलाने का किया प्रयास, छतरपुर एसपी ने दी जानकारी
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस गंभीर मामले पर आज 02 मई दोपहर करीब 12:00 बजे छतरपुर एसपी ने मीडिया से बात करते हुए आधिकारिक जानकारी साझा की।एसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।