दीगोद: कैथून क़स्बे में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर पर पानी पीने गए युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Digod, Kota | Jun 28, 2024 जिले के कैथून क़स्बे में आज सार्वजनिक स्थान पर लगे वाटर कूलर में पानी पीने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गयी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक शायब उर्फ कालू जो कि ट्रेक्टर का चालक था वह ईट भर कर आ रहा था कि कैथून क़स्बे में इंद्रा रसोई के निकट लगे वाटर कूलर पर पानी पीने गया तो इसको करंट लगा तो यह अचेत हो गया।