कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड में एक अगस्त से एनसीडी व एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर दिए निर्देश
कुमारखंड सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को दिन के दस बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक एएनएम का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कौशल विकास राइज कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बीएनएमई अमीत कुमार झा व बीएचएम कुमार धनंजय ने एएनएम को प्रशिक्षण दिया।