🚨 उतरौला में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! 🚨
पटरियों और नालियों पर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप, कई ने खुद समेटीं गुमटियां और टीनशेड
उतरौला, बलरामपुर।
नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम योगेंद्र शरण शाह के नेतृत्व में तुलसीपुर मार्ग से बरदही बाजार तिराहे तक बुलडोजर कार्रवाई की गई।
सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। प्रशासनिक बुलडोजर पहुंचते ही कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी गुमटियां, टीनशेड और सामान खुद हटाते नजर आए।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक रास्तों, पटरियों और नालियों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, कब्जेदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सीओ उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार, कोतवाल अवधेश राज सिंह समेत पुलिस बल और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
प्रशासन का संदेश साफ—सड़क और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा किया तो कार्रवाई तय!
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात प्रशासन ने कही है।
#उतरौला #बलरामपुर #अतिक्रमण #BulldozerAction #प्रशासन #Utraula #Balrampur #UPNews #BreakingNews #सुनहरासंसार #अहमदरजा
Balrampur, Balrampur | Sep 12, 2026