भरगामा: सड़क निर्माण में बाधा डालने पर सिरसिया हनुमानगंज पंचायत की मुखिया ने थाना में दिया आवेदन
भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर भरगामा थाना में लिखित आवेदन दिया है. मुखिया ने अपने आवेदन में बताया कि वार्ड संख्या 14 में सुरेश सिंह के दरवाजे से लेकर महथावा सैफगंज मुख्य सड़क तक वर्षों से कच्ची सड़क बनी हुई है.