भरगामा: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, महथावा बाजार में आयोजित किया गया कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप, भरगामा प्रखंड अंतर्गत महथावा बाजार में बुधवार की शाम 6 बजे के करीब एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के डेलीगेट सह मंडल उपाध्यक्ष रघुनंदन साह ने किया.