भरगामा: भरगामा में दो दिवसीय सत्संग सद्ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हुआ
भरगामा प्रखंड के पेट्रोल पंप के निकट दो दिनों से चल रहें सत्संग सद्ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया.ज्ञान यज्ञ में आचार्य जय स्वरूप साहेब ने कहा संत कबीर ने दुनिया को सत्य, अहिंसा का संदेश दिया मगर आज सत्य व अहिंसा की हत्या हो रही है. क्योंकि मनुष्य कर्म पर आधारित नहीं बल्कि बिना कर्म किए चमत्कार पर भरोसा ज्यादा करने लगा है.