केन–बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत केन नदी पर निर्माणाधीन ढोड़न बांध का जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वी.एल. कांताराव ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सचिव ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे निर्माण कार्य की गति बनाए रखने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।